उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। चमोली जिले के गोपेश्वर में बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी के पास भनेरपानी में मलबा और पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। हाईवे बंद होने के कारण दोनों ओर करीब 500 यात्री फंसे हुए हैं। बारिश के बीच एनएचआईडीसीएल की टीम जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम कर रही है।
इधर, उत्तरकाशी में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने धराली क्षेत्र में मलबा साफ कर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी है। हालांकि हर्षिल के पास बनी झील में डूबे हाईवे को खोलना अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।
लगातार बारिश और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से यात्री परेशान हैं, जबकि प्रशासन और बचाव टीमें मार्गों को खोलने में जुटी हुई हैं।

