Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीथराली में रेस्क्यू कार्य फिर शुरू, लापता बुजुर्ग की तलाश जारी

थराली में रेस्क्यू कार्य फिर शुरू, लापता बुजुर्ग की तलाश जारी

चमोली/थराली। चमोली जिले के आपदा प्रभावित थराली क्षेत्र में मंगलवार सुबह से एक बार फिर रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। तहसील मुख्यालय राड़ीबगड़ में मशीनों और वाहनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार की रात हुई अतिवृष्टि से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था, जिसके बाद लगातार राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, चेपड़ों गांव के 78 वर्षीय बुजुर्ग गंगादत्त जोशी, जो शुक्रवार की रात दुकान से जरूरी दस्तावेज निकालते समय गदेरे के सैलाब में बह गए थे, अब तक लापता हैं। बचाव दल लगातार तीसरे दिन भी उनकी तलाश में जुटा हुआ है।

स्थानीय लोग भी जुटे राहत कार्यों में

राड़ीबगड़ में आपदा से प्रभावित स्थानीय लोग भी अपने स्तर पर मलबा हटाने में लगे हैं। स्थानीय निवासी रमेश ने बताया कि शनिवार को भी उनके घर में मलबा आया था, जिसकी सफाई उन्होंने सोमवार को की।

प्रशासन मुस्तैद, रिपोर्ट तैयार

तहसीलदार अक्षय पंकज ने जानकारी दी कि आपदा से जुड़ी सभी रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं और लापता बुजुर्ग की खोजबीन भी लगातार जारी है। प्रशासन ने राहत कार्यों को गति देने के लिए फील्ड में टीमें तैनात की हैं।

सड़कें सुचारू, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि थराली में सभी आपदा और राहत कार्यों को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है। खतरा बन चुके पेड़ों को हटाया जा रहा है और थराली बाजार के ऊपर स्थित पेड़ों व बोल्डरों को भी सुरक्षित रूप से हटाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही सभी सरकारी भवनों और बस्तियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि थराली का राजमार्ग सुचारू कर दिया गया है, जिससे राहत सामग्री की आपूर्ति में अब कोई बाधा नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments