चमोली। चमोली हादसे में लापता लोगों के शवों की तलाश में नौसेना के मार्कोस कमांडो अब श्रीनगर गढ़वाल में जलविद्युत परियोजना बांध की झील में तलाशी अभियान चला रहे हैं। बांध झील के 28 किलोमीटर क्षेत्र में जमी गदंगी के बीच एसडीआरएफ की टीमों के साथ अब भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो का 8 सदस्यीय दल भी तलाशी कार्य में जुटा हुआ है। गौरतलब है कि अब तक बांध की झील से 2 शव बरामद किये जा चुके हैं। ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि आपदाप्रभावित क्षेत्र के बाद मौजूद अकेले बांध में बहकर आये शव मौजूद हों।
नेवी की 8 सदस्य टीम पहुचीं श्रीनगर परियोजना डैम पर खोज बिन किया जारी
RELATED ARTICLES

