Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबदरीनाथ जा रहे गुजरात के यात्रियों का वाहन अलकनंदा में गिरा, एक...

बदरीनाथ जा रहे गुजरात के यात्रियों का वाहन अलकनंदा में गिरा, एक की मौत, दो लापता

उत्तराखंड़ में बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन शनिवार को टैया पुल के पास अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे अलकनंदा में जा गिरा। वाहन में चार लोग सवार थे, जिसमें से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि दो यात्री लापता हैं
एक घायल को नदी किनारे से निकालकर सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। एसडीआरफ की टीम ने अलकनंदा में लापता की खोज की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

जोशीमठ के उप जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल ने बताया कि शनिवार को गुजरात के तीर्थयात्री इनोवा कार से बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे, इसी बीच टैया पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा, जिस कारण वाहन में सवार एक यात्री की मौत हो गई। मृतक का नाम और पता अभी पता नहीं चल पाया है। जबकि हितेंद्र सिंह चौहान पुत्र पर्वत सिंह चौहान, निवासी सुरेंद्र नगर गुजरात गंभीर घायल हो गए |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments