Sunday, March 8, 2026
Homeचमोलीबदरीनाथ नेशनल हाईवे पर मलबा आने से मार्ग बंद

बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर मलबा आने से मार्ग बंद

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईव पर बयासी के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण मार्ग बंद हो गया है। बताया गया कि सोमवार रात को बयासी के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा सड़क पर आ गया। जिसके बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। लोनिवि की जेसीबी मार्ग खोलने में जुट गई है। अधिकारियों ने दोपहर एक बजे तक मार्ग सुचारु हो पाएगा।

हाईवे किनारे बना पुश्ता ढहा, ग्रामीण चोटिल

वहीं सोमवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय हाईवे पर कलियासौड़ में बनाया गया पुश्ता ढह गया। इस दौरान एक ग्रामीण भी इसकी चपेट में आ गए। लोगों ने बमुश्किल ग्रामीण को बाहर निकाला। घटना से आक्रोशित लोगों ने साइट इंचार्ज का घेराव किया।

धारी देवी मंदिर के समीप कुछ समय पूर्व बदरीनाथ हाईवे में पहाड़ी के छोर पर पुश्ता बनाया गया है। इसी पुश्ते के ऊपर से गांव का रास्ता भी है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण रतूड़ी ने बताया कि सोमवार सुबह अचानक पुश्ता भराभराकर ढह गया। इसी दौरान यहां से गुजर ग्रामीण जगदंबा प्रसाद भी पुश्ते के साथ नीचे आ गए।

लोगों ने किसी तरह उन्हें मलबे के ढेर से निकाला। जबकि एक वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने साइट इंचार्ज का घेराव कर जमकर खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों का कहना था कि पुश्ता ठीक ढंग से नहीं रखा जा रहा है।

ग्राम प्रधान कलियासौड़ सावित्री देवी ने बताया कि काम कर रही एजेंसी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रख रही है। जिसके चलते यह घटना हुई है। भविष्य में भी इसकी पुनरावृत्ति हो सकती है। इधर, लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि पुश्ता गिरने की वजह मालूम की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments