Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीबदरीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड कटिंग के दौरान टूटी चट्टान, हादसे...

बदरीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड कटिंग के दौरान टूटी चट्टान, हादसे में तीन की मौत

चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर चमोली चाड़ा पर ऑल वेदर रोड कटिंग के दौरान वहां काम कर रहे कर्मचारी चट्टान टूटने से दब गए। हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई।


बताया गया कि उक्त घटना आज यानी शनिवार को तड़के तीन बजकर पचास मिनट के करीब हुई। चाड़ा पर काम कर रही कम्पनी के जीएम आरएस यादव का कहना है कि वह सुबह तीन बजकर पचास मिनट पर काम देखने गए थे।


रोड पर जमा मलबे की सफाई की जा रही थी कि अचानक चट्टान से पत्थर आ गया। हमारे कर्मचारी वहां जेसीबी के केबिन में काम कर रहे थे वह दब गये।


जिसके बाद गैस कटर से केबिन काटा गया और तीनों के शव बाहर निकाले गए। इस घटना के बारे में जिले के सभी अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

मृतकों के नाम राकेश (ऑपरेटर), हिमांशु (जेई) और पंकज हैं। हादसे के बाद यातायात कोठियालसैंण-नंदप्रयाग सड़क पर डायवर्ट किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments