Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबदरीनाथ हाईवे भनेरपाणी में 800 मीटर ध्वस्त, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी...

बदरीनाथ हाईवे भनेरपाणी में 800 मीटर ध्वस्त, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी जाने वाले यात्री पैदल रवाना

बदरीनाथ हाईवे 13 अगस्त की रात से अवरुद्ध है। पीपलकोटी नगर से एक किलोमीटर जोशीमठ की ओर भनेरपाणी में हाईवे करीब 800 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया था। एनएचआईडीसीएल की ओर से यहां जेसीबी की मदद से हाईवे को खोलने का काम किया जा रहा है।

आज बुधवार दोपहर तक हाईवे के सुचारु होने की उम्मीद है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने वाले तीर्थयात्री व पर्यटकों के साथ जोशीमठ क्षेत्र के लोग यहां पैदल आवाजाही कर अपने गंतव्य को पहुंच रहे हैं।

दूसरी तरफ जोशीमठ में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक घर टूटने से चार लोग मलबे में दब गए, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments