Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबर्फ की आगोश मे हेमकुंड साहिब

बर्फ की आगोश मे हेमकुंड साहिब

विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बाद पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें हेमकुंड साहिब बर्फ के आगोश में समाया है। यहां लगातार हो रही बर्फबारी के चलते धाम में दो फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है।

बीते दिनों हुई बारिश-बर्फबारी के बाद शुक्रवार को हेमकुंड साहिब बर्फ से ढक गया है। बर्फबारी के बाद हेमकुंड साहिब के प्राकृतिक सौंदर्य में और निखार आ गया है। अभी हेमकुंड पैदल मार्ग पर रास्ता ठीक करने का काम चल रहा है। हाल ही में गुरुद्वारे के अधिकारियों ने वहां का निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां उन्होंने हेमकुंड की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की।

मौसम खराब होने के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार जमकर बर्फबारी हो रही है। हेमकुंड साहिब में अभी भी रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से यहां तापमान भी माइनस में पहुंच गया है।

हेमकुंड साहिब में चारों ओर बर्फ जमी हुई है। ठंड के कारण यहां हेमकुंड सरोवर भी बर्फ में तब्दील हो गया है। उधर, आस्था पथ भी कई किलोमीटर तक बर्फ से ढका हुआ है।

बता दें कि इस साल 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए थे। इस वर्ष दो लाख 47 हजार श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में दर्शन किए। वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी होने से अब कड़ाके की ठंड पड़ने ली है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ होनी शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments