Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीभारी बारिश के अलर्ट पर चारधाम यात्रा पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा...

भारी बारिश के अलर्ट पर चारधाम यात्रा पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला

चमोली/रुद्रप्रयाग— उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। वहीं, केदारनाथ यात्रा को भी 12, 13 और 14 अगस्त के लिए स्थगित कर दिया गया है।

चमोली जिले के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जानकारी दी कि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा भारी बारिश की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रुद्रप्रयाग जिले के डीएम प्रतीक जैन ने बताया कि सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वार्निंग सिस्टम का परीक्षण किया गया है और नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्गों के डेंजर जोन पर 24 घंटे जेसीबी और पोकलेन मशीनें तैनात की हैं ताकि बारिश के कारण मार्ग बंद होने पर उन्हें तुरंत खोला जा सके। पुलिस, लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं। साथ ही, नदी के जलस्तर की भी लगातार निगरानी की जा रही है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने तक यात्रा पर जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments