Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमंदिर परिसर में भोलेनाथ के सामने पति ने पत्नी की मांग में...

मंदिर परिसर में भोलेनाथ के सामने पति ने पत्नी की मांग में भरा सिंदूर, वीडियो हुआ वायरल

मंदिर परिसर में पत्नी की मांग में भरा सिंदूर

केदारनाथ मंदिर परिसर में भोलेनाथ के सामने पति ने पत्नी की मांग में सिंदूर भरा। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले ही मशहूर व्लॉगर विशाखा का केदारनाथ में अपने प्रेमी को अंगूठी पहनाने का वीडियो वायरल हुआ था। लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने धाम में इस तरह के कृत्यों पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि केदारनाथ आने वाले यात्रियों को मर्यादा का पालन करना चाहिए।

वायरल वीडियो में व्लॉगर अपने प्रेमी के साथ मंदिर परिसर में खड़ी है। दोनों ने पीले रंग के कपड़े पहने हैं। तभी वह हाथ पीछे कर कुछ इशारा करती है, जिस पर वीडियो बनाने वाला शख्स उसके हाथ में अंगूठी पकड़ा देता है। इसके बाद विशाखा घुटनों के बल बैठकर अपने प्रेमी से प्यार का इजहार करती है और उसे अंगूठी पहनाती है।

अब बुधवार सुबह केदारनाथ धाम का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पति अपनी पत्नी की मांग भरता है। पत्नी ने इसके बाद पति के पैर छुए। मंदिर परिसर में खड़े दंपति ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments