Sunday, March 8, 2026
Homeचमोलीयमुनोत्री हाईवे समेत कई मोटर मार्ग घंटों रहे अवरुद्ध, बदरीनाथ हाईवे सुचारू

यमुनोत्री हाईवे समेत कई मोटर मार्ग घंटों रहे अवरुद्ध, बदरीनाथ हाईवे सुचारू

बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे मंगलवार देर रात नौगांव बड़कोट के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया है। मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी मशनी लगाई गई है। वहीं बदरीनाथ हाईवे सुचारू है। तोता घाटी में  सड़क खोलते समय मशीन के ऊपर पत्थर गिरा गया। ऑपरेटर घायल हो गया है।

यमुनोत्री हाईवे समेत कई मोटर मार्ग घंटों रहे अवरुद्ध
उत्तरकाशी जिले में सोमवार देर रात से जारी बारिश के कारण जगह-जगह हुए भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे समेत करीब आधा दर्जन मोटर मार्ग घंटों बाधित रहे। हालांकि मंगलवार देर शाम तक अधिकांश मोटर मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को सही साबित करते हुए जिले में सोमवार रात से झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो मंगलवार को भी जारी रहा। लगातार हो रही बारिश के कारण सोमवार देर रात को यमुना घाटी के खरादी क्षेत्र के पास भूस्खलन हो गया, जिससे यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया।

एनएच के कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मलबा हटाकर सुचारु किया। बारिश के चलते पहाड़ियों से जगह-जगह  मलबा पत्थर गिरने के कारण इंद्रा टिपरी, बादसी, चिन्यालीसौड़ जोगत, सिलक्यारा बनगांव और भुक्की कुज्जन मोटर मार्ग भी बाधित हुए।

हालांकि देर शाम तक इनमें से चार मोटर मार्गों को पुनः बहाल कर दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि यमुनोत्री हाईवे समेत अधिकांश मोटर मार्गों पर यातायात सुचारु हो गया है, जबकि भुक्की कुज्जन मोटर मार्ग 23 जुलाई तक खुलने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments