Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज उत्‍तराखंड में बने तीन पुलों का किया...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज उत्‍तराखंड में बने तीन पुलों का किया उद्घाटन, वर्चुअल माध्यम से जुड़े

गोपेश्वर : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को देशभर में बीआरओ की ओर से निर्मित 75 परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में सिमली- ग्वालदम रोड पर निर्मित तीन पुल भी शामिल हैं।

बीआरओ 66 आरसीसी गौचर के कमान अधिकारी मेजर शिवम अवस्थी ने बताया कि रक्षामंत्री सिमली-ग्वालदम राजमार्ग पर कुलसारी के नजदीक बनें 50 मीटर स्पान पुल, थराली ग्वालदम सड़क से करीब 100 मीटर पहले बने 40 मीटर बुसेरी पुल व लोल्टी में बनें 35 मीटर स्पान पुल का शुभारंभ किया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जबकि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा व क्षेत्र की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह मौके पर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments