Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीअस्थाई पुलिया से नदी में गिरने से युवती की मौत, मामी के...

अस्थाई पुलिया से नदी में गिरने से युवती की मौत, मामी के साथ जंगल घास लेनी थी गई

Young girl died after falling into a river had gone to forest with her aunt to collect grass Chamoli Tharali

चमोली जिले के थराली में मामी के साथ जंगल घास लेने गई युवती की अस्थाई पुलिया से नदी में गिरने से मौत हो गई। घटना से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में पुलिस प्रशासन कार्रवाई में जुटा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक रुईसान निवासी रेनू देवराड़ी (18 वर्ष) पुत्री तारादत्त अपने ननिहाल प्राणमति गांव गई थी। बताया जा रहा कि सोमवार सुबह रेनू अपनी मामी के साथ घास लेने जंगल गई। इस दौरान प्राणमति नदी पर ग्रामीणों द्वारा बनाए गए अस्थाई लकड़ी के बल्लियों क़ी पुलिया से रेनू ओर उसकी मामी पैदल जाते वक्त नियंत्रण खो बैठे ओर नदी में जा गिरे।

जिसमें रेनू करीब 200 मीटर दूरी तक बह गई। जबकि उसकी मामी कुछ दूरी पर ही अटक गई। पत्थरों से चोटिल होने के चलते रेनू गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल के डॉ संजय बडियारी ने बताया कि युवती को सीपीआर दिया गया। लेकिन युवती की मौत पहले ही हो गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments