Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डइंसाफ के लिए फिर भड़का जनाक्रोश, बाजार बंद, अंकिता की मां की...

इंसाफ के लिए फिर भड़का जनाक्रोश, बाजार बंद, अंकिता की मां की तबीयत बिगड़ी

गोपेश्‍वर : ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड से शहर से लेकर ग्रामीण आंचलों में आमजन में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। अंकिता हत्‍यारों को सजा दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को फिर जनाक्रोश भड़क गया। चमोली जिले के गोपेश्वर में बाजार बंद किया गया। यहां पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अंकिता की मां की तबीयत बिगड़ गई है। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान अंकिता की मां बेहोश हो गई थीं। इस पर उन्हें उपचार देने के लिए मेडिकल कॉलेज से डाक्टर बुलाए गए। कुछ देर बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार आया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments