Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड बजट सत्रः जनरल ओबीसी कर्मचारी धरने पर बैठे, दीपक जोशी को...

उत्तराखंड बजट सत्रः जनरल ओबीसी कर्मचारी धरने पर बैठे, दीपक जोशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से भराड़ीसैंण विधानसभा में शुरू हो गया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बजट अभिभाषण से सत्र का आगाज किया। इससे पहले राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गार्ड ऑफ लिया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक समेत कैबिनेट के मंत्री विधायक मौजूद रहे।

इस दौरान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 45 मिनट का भाषण दिया। जिसमें सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का पर फोकस है। अभिभाषण शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर जमकर हंगामा किया। राज्यपाल का भाषण हंगामे के बीच पूरा हुआ।

कांग्रेसी विधायकों ने वेल में आकर सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इस दौरान विधायक हरीश धामी, करण मेहरा, मनोज रावत और प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के सभी विधायक वेल में पहुंचे। विधायकों की सुरक्षा कर्मियों से खूब धक्का-मुक्की हुई।

बंशीधर भगत के वाहन के सामने दीपक जोशी ने किया हंगामा

बजट सत्र के दौरान जनरल ओबीसी कर्मचारी धरने पर बैठ गए। इस दौरान जनरल ओबीसी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि पूरे देश और तमाम राज्यों में पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार ने अगर इस वर्ग के लोगों को प्रताड़ित करने की कोशिश की तो यूपी के 16 लाख कर्मचारी और तमात राज्य के कर्मचारी बिना किसी सूचना के हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी जिम्मेदार उत्तराखंड सरकार रहेगी और केंद्र सरकार रहेगी।

दीपक जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

दीपक जोशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के वाहन के सामने भी हंगामा किया। जिसके बाद यहां जनरल ओबीसी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधायकों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा के जनरल ओबीसी कार्यकर्ता गैरसैंण (भराड़ीसैंण) पहुंचे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments