Sunday, March 8, 2026
Homeचमोलीओडिशा के 15 श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे टेम्पो ट्रैवलर में लगी...

ओडिशा के 15 श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे टेम्पो ट्रैवलर में लगी आग, मची चीख पुकार

Badrinath Highway Tempo Traveller carrying 15 devotees from Odisha caught fire

बदरीनाथ हाईवे पर गढ़वाल स्काउट के पास बुधवार को बदरीनाथ धाम से ऋषिकेश जा रहे टेम्पो ट्रैवलर में अचानक आग लग गई। वाहन में ओडिशा के 15 श्रद्धालु सवार थे। बस में आग लगते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने व स्थानीय लोगों ने वाहन से सभी तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और दूसरे वाहन से ऋषिकेश के लिए भेजा।

थाना जोशीमठ के एएसआई मनोज पटवाल ने बताया कि हाईवे पर इस वाहन के आगे एक वाहन जा रहा था अचानक उस वाहन ने चढ़ाई पर ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे से आ रहे टेम्पो में टक्कर लग गई। जिससे आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments