Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकई जगह बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे, बाद में यातायात के लिए खुुला

कई जगह बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे, बाद में यातायात के लिए खुुला

चमोली। चमोली जनपद में देर रात से हो रही बारिश गुरुवार की सुबह भी जारी रही। बारिश से अभी भी जिले में 36 सड़कें अवरुद्ध हैं। बदरीनाथ हाईवे नगरासू से देश के अंतिम गांव माणा तक सुचारू है। वहीं हाईवे गुरुवार की सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर लामबगड़ में मलबा आने से बंद हो गया था, जिसे बीआरओ ने बीस मिनट बाद खोल दिया था।

सुबह साढ़े सात बजे पागलनाला में भी एक घंटे तक हाईवे बंद रहा। यहां सुबह साढ़े सात बजे मलबा और बोल्डर आने से हाईवे बंद हो गया था, जिसे एनएच की जेसीबी मशीनों के जरिए एक घंटे बाद सुचारू कर लिया गया। जिले में आसमान में बादल छाए हैं और रिमझिम बारिश जारी है।

जिले में आपदा से किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अलकनंदा, नंदाकिनी और पिंडर नदी खतरे निशान से नीचे बह रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments