Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगदेरे में बहा बाइक सवार, तलाश में जुटी पुलिस

गदेरे में बहा बाइक सवार, तलाश में जुटी पुलिस

चमोली। चमोली जिले में हो रही भारी बारीश के चलते कर्णप्रयाग-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोल्टी गदेरे में एक बाइक सवार के बहने की सूचना है। पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों ने बाइक सवार के बहने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने घटना स्थल पर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक बुलेट सवार उफनाते लोल्टी गदेरे को पार कर रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर वह तेज बहाव में बह गया है। थानाध्यक्ष ध्वज वीर सिंह पंवार ने बताया कि स्थानीय नागरिकों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने उसे 200 मीटर दूर तक बहते देखा। बताया जा रहा है कि गदेरे में घटना स्थल के 100 मीटर की दूरी पर बाइक गदेरे के बीचों-बीच दिखाई दे रही है, लेकिन बाइक सवार का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मौके पर पुलिस का सर्च अभियान जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments