Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डघाट में बादल फटने से 20 से अधिक दुकानों व 60 परिवारों...

घाट में बादल फटने से 20 से अधिक दुकानों व 60 परिवारों के घरों में घुसा मलवा, 2बजे का लॉकडाउन बचा गया सैकड़ो जिंदगियां

घाट बाजार में मगलवार के देर सांय करीब सवा पांच बजे बाजार क्षेत्र के ऊपर हिस्से में फटे बादल से घाट बाजार क्षेत्र में 20 से अधिक दुकानों,60 से अधिक परिवारों को भारी नुकसान हुआ हैं। जबकि 3 मकानों के साथ ही एक गौशाला के धराशाही होने के कारण दो मवेशियों की मौत हो गई हैं।इस बीच घटना के तत्काल बाद से अपर जिलाधिकारी अनिल चनियाल के नेतृत्व में बचाव एवं राहत का कार्य लगातार जारी हैं।

देर शाम विकास नगर घाट में बादल फटने के बाद कई जगहों पर मलबे का ढेर कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचाते हुए मुख्य बाजार में पहुंच गया प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लगभग 5:00 बजे के इस घटना ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है वही स्थानीय लोगों का कहना है कि 2:00 बजे बाद का लॉकडाउन नहीं होता तो सैकड़ों लोगों की जान इस आपदा में जा सकती थी शुक्रिया कि इन दिनों पूर्व महामारी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने गांव में है और दुकानें भी 2:00 बजे बाद बंद हो जाती हैं जिससे बाजार में कम ही लोग रहते हैं लॉक डाउन के चलते बच गयी कई जान,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments