Sunday, March 8, 2026
Homeचमोलीचमोलीः बस से छलांग लगा लापता हुआ सेना का अफसर सुबह झाड़ियों...

चमोलीः बस से छलांग लगा लापता हुआ सेना का अफसर सुबह झाड़ियों में सकुशल मिला

चमोली। नंदा देवी बस सेवा से जोशीमठ जा रहे एक युवक ने बदरीनाथ हाईवे पर अचानक बस की खिड़की से उतर कर खाई में छलांग लगा दी। मौके पर मिले परिचय पत्र से अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक सेना में लेफ्टिनेंट है। सोमवार सुबह सैन्य अफसर खाई में झाड़ियों में सकुशल मिल गया है। उसे हल्की चोटें आई हैं। सैन्य अधिकारी के असामान्य आचरण पर सेना पुलिस जांच कर रही है। उसका आर्मी हास्पटिल में उपचार किया जा रहा है।

बता दें कि हरिद्वार से बीती शाम को जोशीमठ जाने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस में बैठे एक युवक ने लंगसी हेलंग के बीच पालड़ा गांव के पास खिड़की से उतर कर दौड़ लगा दी। बताया गया कि यहां पर सवारियों को उतारने के लिए बस रुकी थी। एसपी यशवंत सिंह चैहान ने बताया कि बस कंडक्टर इस युवक को पकड़ने के लिए भागा तो उसने खाई में कूद मार दी। बताया गया कि मौके पर एक परिचय पत्र मिला है, जिसके आधार पर 26 वर्षीय इस युवक को आर्मी लेफ्टिनेंट जीतकर बताया जा रहा है।

बताया गया कि इस अधिकारी को औली में सात फरवरी से होने वाले नेशनल स्की चैंपियनशिप में भाग लेना था। इस आर्मी अफसर के लिए औली में सेना कैंप में रहने की व्यवस्था थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सेना, एसडीआरएफ, पुलिस ने खाई में फौजी अफसर की तलाश में सर्च अभियान चलाया। आज सुबह वह झाड़ियों में बैठा मिला। अधिकारी को लेकर बताया गया कि वह बस में भी भजन गा रहा था। चमोली में बस खड़ी होने के दौरान उसने भजन गाते हुए बस की परिक्रमा भी की थी।

उधर, जोशीमठ के कोतवाल जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस अधिकारी के शादी को लेकर परिजनों से चल रही अनबन की बात भी सामने आई है। अधिकारी झाड़ियों के पास मिला। बताया कि जीतहर मूल रूप से उड़ीसा का रहने वाला है। वर्तमान समय में दक्षिण दिल्ली में रहता है। यह आर्मी सर्विस कोर नागालैंड में कार्यरत हैं। इस अधिकारी ने राकक्लाइमिंग कोर्स भी सियाचिन में किया है। बताया गया कि यह अधिकारी इन दिनों अवकाश पर था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments