Sunday, March 8, 2026
Homeचमोलीचमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्र निजमुला घाटी में आधा दर्जन से ज्यादा...

चमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्र निजमुला घाटी में आधा दर्जन से ज्यादा कौवों मिले मृत, फैली दहशत

चमोली। चमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्र निजमुला घाटी में आधा दर्जन से ज्यादा कौवों के मरने से दहशत फैल गई है। बुधवार को यहां के इरानी गांव में खेतों में कौवों मरे पड़े मिले। बदरीनाथ वन प्रभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने कौवों के मरने की सूचना दे दी है।

घाटी के गोणा गांव में मंगलवार को भी एक पक्षी खेतों में मर गया था। वन विभाग की डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया की क्षेत्र में वन क्षेत्राधिकारी के साथ टीम भेजी गई है। पशु चिकित्सकों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। मृत पक्षियों को कब्जे में लेकर सैंपल लिए जाएंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments