Sunday, March 8, 2026
Homeचमोलीचमोली में देर रात हुई भारी बारिश से कई जगह हुआ भूस्खलन,...

चमोली में देर रात हुई भारी बारिश से कई जगह हुआ भूस्खलन, नाले उफान पर

चमोली। सोमवार देर रात चमोली जिले के थराली में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हो गया। बारिश इतनी तेज थी कि गदेरे (नाले) उफान पर आ गए। यहां ग्रामीण अनहोनी की आशंका के चलते रात भर खौफ में रहे।

मलबा आने से थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। गदेरों में पानी बढने से ग्रामीणों के खेतों में भारी मलबा और बोल्डर आ गए, जिससे फसलें बर्बाद हो गई हैं।
यहां कई आवासीय भवनों को भी खतरा बना हुआ है। लोगों ने डर से रात घरों के बाहर बिताई। जगह-जगह सड़कों में पानी भर गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments