Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली में बड़ा हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट,...

चमोली में बड़ा हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट, कई लोगों की मौत की आशंका

चमोली। उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया है। करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं ‌14 लोग इसकी चपेट में आ गए हैं, इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बता दें कि करंट लगने से झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार घटना के समय लगभग 24 लोग मौके पर उपस्थित थे। 14 घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया गया कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हुई, सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची। तो इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां करंट फैला और मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। 20 से अधिक लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। झुलसने वालों में तीन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, जिसमें चमोली के दरोगा भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments