Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली में बदरीनाथ हाइवे लामबगड़ में बाधित, 2000 से ज्‍यादा यात्री फंसे,...

चमोली में बदरीनाथ हाइवे लामबगड़ में बाधित, 2000 से ज्‍यादा यात्री फंसे, एसडीआरएफ कर रही रेस्‍क्‍यू

गोपेश्‍वर (चमोली)। लामबगड़ में भारी बारिश के चलते लामबगड़ नाला और खचड़ा नाला में बदरीनाथ हाइवे बीते दिन से बंद है। सड़क पर पानी नदी की तरह बह रहा है। दो हजार से अधिक यात्री हाइवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हाइवे पर चलना खतरे से खली नहीं है। एसडीआरएफ की टीम ने फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों को इस नाले से सुरक्षित निकाला। टीम ने 50 लोगों का रेस्क्यू कर नाले से पार कराया।

दो हजार से अधिक यात्री हैं फंसे

बता दें कि बदरीनाथ हाईवे पर बीती शाम पांच बजे बारिश के दौरान खचड़ानाला व लामबगड़ नाला ऊफान पर आ गया। इससे लामबगड़ में 10 मीटर व खचड़ानाला में पांच मीटर हाईवे का हिस्सा बह गया। इससे हाईवे के दोनों ओर दो हजार से अधिक यात्री फंस गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments