Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीचमोली में भारी बारिश: ट्रैकिंग रूट बंद, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर...

चमोली में भारी बारिश: ट्रैकिंग रूट बंद, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका

चमोली: चमोली जनपद में हो रही लगातार भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए सभी ट्रैकिंग रूटों पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने पर्यटकों और तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थगित करें और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है। हाईवे के साफ होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से चरणबद्ध तरीके से ही वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

प्रशासन ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में जेसीबी मशीनें और मजदूरों की तैनाती कर दी है, ताकि मलबा हटाकर मार्गों को जल्द से जल्द खोला जा सके। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे अपडेट का पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments