Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली में भोरी धार के पास खाई में गिरी जेसीबी मशीन, तीन...

चमोली में भोरी धार के पास खाई में गिरी जेसीबी मशीन, तीन की मौत

गोपेश्‍वर (चमोली)। चमोली जनपद के बिरही निजमुला सड़क भोरी धार के पास जेसीबी खाई में गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया। सूचना के बाद पुलिस व राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया कि जेसीबी मशीन निजमुला सड़क पर आपदा से क्षतिग्रस्त स्थानों में सुधारीकरण का कार्य कर रही थी। इस दौरान कार्य करते समय जेसीबी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक सहित तीन व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को दी गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments