Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली में यहाँ पहाड़ से गिरे भारी बोल्डर के नीचे 04 वाहन...

चमोली में यहाँ पहाड़ से गिरे भारी बोल्डर के नीचे 04 वाहन दबे

जिले के जोशीमठ विकास खंड के सीमांत गांव सूकी के पास भोरपाणी ने दीवाली की रात्रि गुरूवार को बिन बरसात के ही पहाड़ी से भारी बोल्डर आने से दो अल्टोकार, एक बलिनों कार और एक स्कूटी इसकी चपेट में आकर दब गये है। हालांकि रात्रि का वक्त होने से जनहानि नहीं हुई है लेकिन बोल्डर की चपेट में आने से चारों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये है। सुकी के प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि चारों वाहन सुकी गांव के निवासियों की थी जो रात्रि में सड़क के किनारे पार्किंग की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments