Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली में 70 लोगों के होम क्वारंटाइन की अवधि पूरी

चमोली में 70 लोगों के होम क्वारंटाइन की अवधि पूरी

चमोली। चमोली जिल मे होम क्वारंटाइन अवधि पूरा करने पर 70 लोगों को परिवार के साथ रहने की छूट मिली है। जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो लोगों को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है।

कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जिले में अभी भी 799 लोग होम क्वारंटाइन में हैं। होम क्वारंटाइन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित 23 मोबाइल चिकित्सा टीमों ने 46 गांवों में घर-घर जाकर 195 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

मोबाइल चिकित्सा टीम मजदूरों का भी हेल्थ चेकअप भी कर रही है। जिले में बाहर से आए 72 लोग फैसिलिटी क्वारंटाइन में चल रहे हैं। चमोली में जिला अस्पताल गोपेश्वर को कोविड हेल्थ सेंटर बनाया गया है। यहां पर आइसोलेशन में भर्ती दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। गौचर में क्वारंटाइन किए गए लोगों व राहत शिविर में ठहराए गए मजदूरों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

20 रिपोर्ट निगेटिव

सर्दी-खांसी की शिकायत होने पर रुद्रप्रयाग जनपद के कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक व्यक्ति का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। जिले से अब तक कुल 21 सैंपल कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेज गए हैं, जिसमें से 20 सैंपल की जांच निगेटिव आई है। जिसमें केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग की जांच रिपोर्ट भी शामिल हैं।

एक रिपोर्ट अभी आनी शेष है। सुमेरपुर में अभी 78 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन सभी की लगातार निगरानी कर रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके झा ने बताया कि जिले में अभी तक स्थिति सामान्य है। फिलहाल कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments