Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली हादसे में दारोगा समेत 15 की मौत; CM ने दिए जांच...

चमोली हादसे में दारोगा समेत 15 की मौत; CM ने दिए जांच के आदेश; स्वास्थ्य मंत्री रवाना

चमोली। उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया है। करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं, इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बता दें कि करंट लगने से झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से उन्हें ऋषिकेश एम्स लाया जा रहा है।। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार घटना के समय 22 लोग मौके पर उपस्थित थे।

बताया गया कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हुई, सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची। तो इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां करंट फैला और मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। झुलसने वालों में तीन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, जिसमें चमोली के दारोगा भी शामिल हैं।

15 लोगों के मौत की हुई पुष्टि
नमामि गंगे प्रोजेक्ट में फैले करंट हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की अधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने की मृतकों का आंकड़ा 15 पहुंचने की पुष्टि की है। डीआइजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल के अनुसार एच टी लाइन टूटने के कारण चमोली में ये हादसा हुआ। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है। कुल 22 लोग मौके पर मौजूद थे।

सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश
चमोली हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। 15 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। सीएम धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री चमोली रवाना
चमोली में हुए दर्दनाक हादसे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत चमोली के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर जांच और हालात दोनों पर वह जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चमोली जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments