Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीचार साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जंगल में मिला...

चार साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जंगल में मिला शव

 

गुलदार

चमोली। गुरुवार रात को भ्याड़ी गांव के मजेटी तोक में गुलदार चार साल के एक नेपाली मूल के बच्चे को उठा ले गया। रात भर ग्रामीणों ने बच्चे की खोजबीन की, लेकिन कहीं भी नहीं मिल सका। शुक्रवार सुबह घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर जंगल में बच्चे का सिर बरामद हो पाया। बच्चे के धड़ को गुलदार खा गया था। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत बनी है।

नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने बताया कि गुरुवार रात करीब 7.30 बजे नेपाली मूल के प्रेम बहादुर का चार वर्षीय पुत्र रमेश जैसे ही घर के बाहर आया, वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और जंगल में भाग गया।

शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की खोजबीन में जुट गए। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी र्मौके पर पहुंचे। शुक्रवार सुबह घटनास्थल से 400 मीटर दूर बच्चे का सिर बरामद हुआ। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वनक्षेत्राधिकारी बीएस परमार ने कि कहा कि बच्चे के परिजनों को तत्काल कुछ राशि देकर मुआवजे के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कहा कि क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढाकर पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जा रही है। ग्राम पंचायत त्यूला के प्रधान नंदन सिंह रमोला ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक काफी समय से था। अब तक वह कई पालतू पशुओं को अपना निवाला बना चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments