Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डछह दिन पहले ही योगमय हुई देवभूमि, पौड़ी और चमोली की वादियों...

छह दिन पहले ही योगमय हुई देवभूमि, पौड़ी और चमोली की वादियों में शुरू हुआ योगाभ्यास

चमोली-पौड़ी : आगामी 21 जून को दुनियाभर में अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। देवभूमि उत्‍तराखंड में छह दिन पहले ही योगाभ्‍यास कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। बुधवार से पौड़ी और चमोली में योग अभ्‍यास कार्यक्रम शुरू हो गया है।

पौड़ी स्थित कंडोलिया पार्क में आज, बुधवार से योगा कार्यक्रम शुरु हो गया। 21 जून तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह कार्यक्रम का जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदण्डे ने शुभारंभ किया। इसके लिए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर दी गई थी। सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 21 जून को अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस को व्यापक स्तर पर मनाए जा रहा है। इसी को देखते हुए आज, बुधवार से सप्ताह भर तक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जिला आयुर्वेदिक विभाग के योग शिविर के सहायक नोडल अधिकारी डा. राकेश सेमवाल ने बताया कि जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदण्डे बुधवार सुबह सात बजे पौड़ी के कंडोलिया पार्क में योग सप्ताह का शुभारंभ किया। जबकि 16 जून से 21 जून तक योगाभ्यास कार्यक्रम कंडोलिया के इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. रमेश प्रसाद नौटियाल ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय योगा कार्यक्रम परमार्थ निकेतन में आयोजित होगा। 20 जून को सुबह सात बजे पौड़ी में रन फोर योगा कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

20 जून को सुबह सात बजे स्पोर्टस स्टेडियम गोपेश्वर से ‘रन फार योगा’ का आयोजन किया जाएगा। अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिले में पांच स्थानों पर योग शिविर लगाए जाएंगे। जिसमें नन्दप्रयाग (गंगाघाट), कर्णप्रयाग में कर्णमंदिर परिसर, जीआईसी गैरसैंण तथा औली शामिल हैं। उन्होंने समस्त जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों व कर्मचारी से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करते हुए अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर एक सप्ताह तक चलने वाले योग कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments