Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डछिनका में खुला बदरीनाथ हाईवे, बदरी-केदारनाथ यात्रा सुचारु

छिनका में खुला बदरीनाथ हाईवे, बदरी-केदारनाथ यात्रा सुचारु

चमोली: छिनका शनिवार तड़के मलबा आने से बंंद हाईवे सुबह करीब नौ बजे खोल दिया गया। बता दें कि शुक्रवार को 17 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे शनिवार तड़के मलबा आने से दोबारा बंद हो गया था।

मार्ग खुलने के बाद फंसे वाहनों को भेजा गया। यहां पहाड़ी से लगातार पत्थर छिटक रहे हैं। वहीं छिनका भूस्खलन जोन के फिर से उभरने से मानसून में दिक्कतें होने की आशंका है।

केदारनाथ यात्रा सुचारु
वहीं शनिवार को केदारनाथ यात्रा सुचारु है। रुद्रप्रयाग जनपद में बादल छाए हुए हैं। गौरीकुंड हाईवे यातायात के लिए खुला हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments