Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजोशीमठ में मौसम बिगड़ा, डिमोलिशन अभी शुरू नहीं हुआ

जोशीमठ में मौसम बिगड़ा, डिमोलिशन अभी शुरू नहीं हुआ

उत्तराखंड के जोशीमठ में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। भूधंसाव के कारण घरों और होटलों में आई दरारों के बीच अब इन्हें जमीदोंज किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज होटल मलारी इन और माउंट व्यू को ढहाया जाना है। इधर होटल मालिक और स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ताजातरीन अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें।

होटल मलारी को ‘असुरक्षित’ घोषित किया गया
जोशीमठ में होटल मलारी को असुरक्षित घोषित किया गया है मगर स्थानीय लोगों के विरोध के कारण इसे तोड़ना की प्रक्रिया को रोक दिया गया है। होटल मालिक ठाकुर सिंह राणा का कहना है कि मैं होटल तोड़े जाने का विरोध नहीं कर रहा हूं। मैं केवल ये कह रहा हूं कि मुझे उचित मुआवजा दिया जाए।

ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी
उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में हल्के बादल छाए हुए हैं।

CM धामी ने राहत कोष में दिया एक माह का वेतन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में आई आपदा को देखते हुए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने को निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ को बचाने और आपदा प्रभावितों के समुचित पुनर्वास के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा भी इस आपदा से निपटने के लिए पूरा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों के दुख दर्द को बांटने के लिए पूरी शिद्दत के साथ आगे आएं। दूसरी ओर सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया िक सचिवालय के सभी संवर्ग के अिधकारियों व कर्मचारियों का एक िदन का वेतन आपदा राहत कोष में िदया जाएगा।

जोशीमठ में मौसम ने ली करवट
जोशीमठ में बुडोजर एक्शन से पहले मौसम ने करवट ली है, पहाड़ियों पर जहां बर्फबारी हो रही है वहीं 14 जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments