Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डड्यूटी के दौरान आरक्षी अनिल चौधरी हादसे के शिकार, पुलिस लाइन में...

ड्यूटी के दौरान आरक्षी अनिल चौधरी हादसे के शिकार, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोपेश्वर : ड्यूटी के दौरान आरक्षी अनिल चौधरी हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस लाइन में उनके बलिदान का सम्‍मान किया गया और उन्‍हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

समन तामिल ड्यूटी के लिए बिजनौर रवाना हुए थे अनिल चौधरी

आरक्षी अनिल चौधरी चमोली की समन सैल में कार्यरत थे। वह बालेकी पोस्‍ट इकबालपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार के रहने वाले थे। अनिल चौधरी समन तामिल ड्यूटी के लिए बिजनौर रवाना हुए थे।

वह उधमसिंहनगर के बाजपुर से बिजनौर जा रहे थे कि अचानक मंडावली बिजनौर के पास उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई। हादसे में उनकी मृत्यु हो गयी। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि आरक्षी काफी मृदु भाषी व सरल स्वभाव के थे तथा अपने कर्तव्य पथ पर हमेशा तत्पर रहते थे।

आरक्षी के निधन पर जनपद पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। जनपद चमोली पुलिस उक्त आरक्षी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है तथा दु:ख की इस घड़ी में उनके शोक संतृप्त परिवार के साथ है। उनके परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की भगवान से प्रार्थना करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments