Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतड़के देहरादून पहुंचे मुकेश अंबानी, लेकिन खराब मौसम के चलते नहीं जा...

तड़के देहरादून पहुंचे मुकेश अंबानी, लेकिन खराब मौसम के चलते नहीं जा पाए बदरी-केदारनाथ

चमोली : प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी आज मंगलवार को उत्‍तराखंड पहुंचे। अपने इस दौरे में वह बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। लेकिन खराब मौसम के कारण उनका यह दौरा रद हो गया।

खराब मौसम के चलते उद्योगपति मुकेश अंबानी का आज का बदरीनाथ और केदारनाथ दर्शन का कार्यक्रम रद हो गया है। वह मंगलवार सुबह 7:15 पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे।

परंतु बदरीनाथ धाम में मौसम खराब होने के चलते उनका विमान एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर पाया। जिस कारण पहले वह एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस की ओर गए।

कुछ देर वहां रुकने के बाद उन्होंने अपने विमान पर ही जाकर मौसम साफ होने का इंतजार किया। लेकिन मौसम साफ न होने के चलते वह एयरपोर्ट से ही वापस लौट जाएंगे।

अक्‍सर परिवार के साथ धामों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी पहले बदरीनाथ जाने वाले थे। इसके बाद वह केदारनाथ धाम रवाना होने वाले थे। वहीं बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए भी मुकेश अंबानी के मन में अगाध आस्‍था है। वह अक्‍सर अपने परिवार के साथ इन धामों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments