Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनोएडा से औली घूमने आए जम्मू-कश्मीर के पर्यटक का शव गोरसों टॉप...

नोएडा से औली घूमने आए जम्मू-कश्मीर के पर्यटक का शव गोरसों टॉप से मिला

उत्तराखंड में दोस्तों के साथ औली आए जम्मू कश्मीर के एक  22 वर्षीय युवक का शव रविवार को बरामद किया गया। युवक अपने पांच दोस्तों के साथ औली में सैर-सपाटे के लिए आया था। जानकारी के अनुसार,अवनीश सिंह पुत्र अनिल निवासी कोहरबना जिला भदोई(उतर प्रदेश) ने जोशीमठ थाने में युवक के नहीं मिलने की सूचना दी थी। गायब होने की सूचना पर खोजबीन कर रही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम ने गोरसों टॉप पर युवक का शव बरामद किया। अवनीश कुमार ने बताया कि वे सभी नए साल का जश्न मनाने के लिए एक जनवरी को नोएडा से औली आए थे। वे सभी नोएडा में पढ़ाई कर रहे थे। शनिवार को वे बर्फ देखने के लिए गोरसों टॉप घूमने गए थे। उनका एक साथी उदयोत शर्मा पुत्र सुधेश शर्मा निवासी ऊधमपुर, जम्मू कश्मीर शनिवार शाम उनसे बिछड़ गया था।  उसके बाद बहुत खोजबीन करने पर भी वह नहीं मिला। पुलिस ने युवक के लापता होने की खबर एसडीआरएफ की टीम को दी और टीम युवक की खोज के लिए रविवार सुबह ही रवाना हो गई थी। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि खोजबीन करने के बाद रविवार शाम को युवक का शव बरामद कर लिया गया है।  इस समय औली में बर्फ नहीं है। इसलिए बड़ी संख्या में पर्यटक औली के बाद बर्फ देखने के लिए गोरसों जा रहे हैं। नए साल पर भी बड़ी संख्या में पर्यटकों ने औली और गोरसों का रुख किया था। औली पहुंचा यूपी का एक पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 सेवा वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया गया। यूपी के सीतापुर निवासी सुधाकर शुक्ला औली में दस नंबर टावर के समीप पांव फिसलने के कारण स्लोप पर गिर गया। पत्थर से सिर टकराने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुधाकर के साथियों ने घटना की सूचना 108 सेवा वाहन को दी, जिसके बाद उसे जोशीमठ अस्पताल में भर्ती किया गया

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments