Sunday, March 8, 2026
Homeचमोलीबदरीनाथ-केदारनाथ धाम में हिमपात से सुहावना हुआ मौसम

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में हिमपात से सुहावना हुआ मौसम

जोशीमठ । उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मंगवार को ठंड में इजाफा हुआ। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके बावजूद तीर्थयात्रियों का उत्साह कम नहीं हुआ है।

बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने से धाम में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है, जबकि बदरीनाथ धाम से पांच किमी दूर वसुधारा में जमकर बर्फबारी हुई है।

वसुधारा में आधा फीट तक बर्फ जमी हुई है। सतोपंथ घूमने गए सैलानियों ने वहां बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ का कहना है कि बदरीनाथ धाम में अब तक 1193716 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments