Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीबदरीनाथ हाईवे पर पागलनाला समेत कई स्थानों पर मलबा, आवाजाही बाधित; तीर्थयात्री...

बदरीनाथ हाईवे पर पागलनाला समेत कई स्थानों पर मलबा, आवाजाही बाधित; तीर्थयात्री फंसे

चमोली, 30 अगस्त — उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे कई स्थानों पर मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। पागलनाला, भनेरपाणी, नंदप्रयाग और गौचर के पास कमेड़ा क्षेत्र में भारी मलबा आने से हाईवे पर सुबह से यातायात ठप है। मलबा हटाए जाने के बावजूद हिल साइड पर अब भी खतरा बना हुआ है, जिससे कभी भी मार्ग फिर से बंद हो सकता है।

हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं, और तीर्थयात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। गुजरात से आए तीर्थयात्रियों ने बताया कि श्रीनगर से पीपलकोटी की दूरी तय करने में उन्हें 16 घंटे लग गए। बदरीनाथ मार्ग जगह-जगह खतरनाक स्थिति में है।

गौचर के पास कमेड़ा के अलावा, सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा हाईवे पर भी नौली, मिंग गदेरा और काल जाबर में मलबा आने से रास्ता बंद हो गया है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते सड़कें जगह-जगह टूट रही हैं और मलबे के बड़े-बड़े ढेर जमा हो गए हैं।

चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में मलबा हटाने और मार्गों को सुचारू करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जल्द ही वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments