Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबर्फबारी के चलते दूसरे दिन भी रोकी गई हेमकुंड यात्रा, गोविंदघाट व...

बर्फबारी के चलते दूसरे दिन भी रोकी गई हेमकुंड यात्रा, गोविंदघाट व घांघरिया में रुके यात्री

गोपेश्वर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के चलते गुरुवार को घांघरिया से हेमकुंड के लिए गए 180 यात्रियों को अटलाकोटी से वापस लौटना पड़ा। यात्रा आज शुक्रवार को भी सुचारू नहीं हो सकी है। बर्फ के चलते दो दिनों के लिए हेमकुंड यात्रा रोकी गई है। यात्रियों को गोविंदघाट व घांघरिया गुरुद्वारे में रखा गया है।

बुधवार रात्रि से रुर रुक कर हो रही वर्षा व बर्फबारी हो रही हेमकुंड साहिब में अटलाकोटी से आगे बर्फबारी से पैदल मार्ग बाधित हो गया था। बताया गया कि पैदल मार्ग पर एक फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है।

खतरे से खाली नहीं आवाजाही
गुरुवार तड़के घांघरिया से रवाना हुए जत्थे को गुरुद्वारा के स्वयं सेवकों व पुलिस एसडीआरएफ ने अटलाकोटी से वापस भेजा यहां से तीन किमी क्षेत्र हेमकुंड जाने का रास्ता बर्फ से ढक गया था। इस पर आवाजाही खतरे से खाली नहीं थी।

बताया गया कि इसके बाद गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट व प्रशासन ने हेमकुंड यात्रा को दो दिनों के लिए रोकने का निर्णय लिया। गुरुद्वारा के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड यात्रा को शुक्रवार तक के लिए रोक दी गई है।

आज अगर मौसम साफ रहा तो सबसे पहले पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरु होगा। सुरक्षित राह बना कर यात्रियों को हेमकुंड यात्रा पर भेजा जाएगा।

बताया गया कि हेमकुंड साहिब में बर्फ की मोटी चादर बिछी है। बताया गया कि जोशीमठ, गोविंदघाट, घांघरिया में हेमकुंड दर्शनों को जाने वाले 1100 से अधिक यात्री हेमकुंड साहिब यात्रा पैदल मार्ग सुचारु होने का इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments