Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीबर्फबारी देखने औली-चकराता पहुंचे पर्यटक, बर्फ के लुत्फ के साथ ली खूब...

बर्फबारी देखने औली-चकराता पहुंचे पर्यटक, बर्फ के लुत्फ के साथ ली खूब सेल्फी

 

औली में सीजन की पहली बर्फबारी से पर्यटन गतिविधियां तेज होने की उम्मीद जगी है। मौसम की मेहरबानी बनी रही तो क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर औली में खूब चहल पहल रहने की उम्मीद है। वहीं, औली में बर्फ पड़ी तो पर्यटक भी यहां पहुंचे और सेल्फी ली।

रविवार देर शाम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई। सुबह सभी चोटियां बर्फ से हिमाच्छादित नजर आईं। औली में भी जमकर बर्फबारी हुई है। अभी तक मौसम की बेरुखी से पर्यटन कारोबारी परेशान थे, लेकिन अब उनकी उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

बर्फबारी होने से औली में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। औली में बर्फबारी होने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। जनवरी में राष्ट्रीय खेल होने हैं, बर्फबारी ऐसे ही होती रही तो खेलों के आयोजन में कोई अड़चन नहीं आएगी।

वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हुई बारिश-बर्फबारी के बाद शीत लहर ठिठुरन बढ़ाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेशभर के सभी जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments