Sunday, March 8, 2026
Homeचमोलीमां को बचाने के लिए बेटी ने लगाई गंगा में कूद, खुद...

मां को बचाने के लिए बेटी ने लगाई गंगा में कूद, खुद भी बहते-बहते बची

जोशीमठ। एक बेटी ने गंगा में बह रही मां को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी।  मां को बचाने के लिए बेटी गंगा नदी में कूद गई। उसने करीब 20 मिनट तक संघर्ष किया और आखिरकार मां को बाहर निकाल लाई।

रविवार को रामकली देवी व उनकी 16 साल की बेटी किरण तपोवन में धौली गंगा किनारे लकड़ी बीनने गईं थीं। इसी दौरान रामकली का पांव फिसलने से वह नदी में जा गिरी। मां को बहते देखा तो किरण ने जान की परवाह किए बगैर गंगा में छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शी ओम प्रकाश डोभाल ने बताया कि किरण भी बहते-बहते बची, पर उसने हिम्मत नहीं हारी। वह 20 मिनट तक मां को बचाने के लिए संघर्ष करती रही और मां को बचाने में कामयाब हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments