Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीविश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में विदेशी पर्यटकों की बढ़ी संख्या, अब...

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में विदेशी पर्यटकों की बढ़ी संख्या, अब तक 3428 पर्यटक कर चुके सैर

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में पर्यटकों की तादात लगातार बढ़ रही है। इस साल विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अभी तक 52 विदेशी समेत 3428 पर्यटक यहां आ चुके हैं। फूलों की घाटी में इस समय अलग-अलग प्रजाति के फूल खिल रहे हैं जो पर्यटकों को खासे आकर्षित करते हैं।

यही कारण है कि घाटी में देश के ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी हर साल काफी तादात में पहुंचते हैं। पिछले साल 26 जून तक घाटी में 30 विदेशी पर्यटक आए थे, लेकिन इस साल 52 पर्यटक आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को घाटी में 26 विदेशी पर्यटक पहुंचे जिसमें 19 रूस के और सात लिथुआनिया के हैं।

वहीं अब तक घाटी में कुल 3428 पर्यटक आ चुके हैं, जबकि पिछले साल 26 जून तक 3324 पर्यटक आए थे। फूलों की घाटी वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल घाटी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इस समय वहां ब्लू पॉपी भी खिले हुए हैं, इसे हिमालयी फूलों की रानी भी कहा जाता है। यह फूल अगस्त तक खिला रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments