Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविश्व प्रसिद्ध हिमस्थल औली में पहली बर्फबारी...पर्यटकों में खासा उत्साह

विश्व प्रसिद्ध हिमस्थल औली में पहली बर्फबारी…पर्यटकों में खासा उत्साह

जोशीमठ : विश्व प्रसिद्ध हिमस्थल औली व गौरसों बुग्याल में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद औली का नजारा बेहद खूबसूरत लग रहा है। हालांकि अभी औली में हल्की बर्फबारी हुई है, लेकिन नवंबर माह में ही बर्फबारी होने से पर्यटन व्यवसायियों को उम्मीद जगी है।

चमोली जिले में गुरुवार को बदरीनाथ धाम सहित जोशीमठ के औली में इस सीजन की पहली बर्फबारी से पर्यटकों में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम में गुरुवार को हुई बर्फबारी के चलते दो इंच से अधिक बर्फ जमने से तीर्थयात्री भी भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।

बर्फबारी से स्थानीय व्यवसायियों को खासी राहत
वहीं विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थल औली में इस सीजन की पहली बर्फबारी से स्थानीय व्यवसायियों को भी खासी राहत मिली है। बर्फबारी से औली में दो से आठ फरवरी को होने वाले नेशनल स्किंग चैंपियनशिप व अंतराष्ट्रीय स्तर की फीस रेस की सफल संचालन की उम्मीद जगी है। पिछले कई सालों से समय पर बर्फबारी न होने से शीतकालीन खेल की तिथि बढ़ने के वाद रद्द हो रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments