Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविश्व विख्यात हिमक्रीड़ा स्थल औली में आइटीबीपी का स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू

विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा स्थल औली में आइटीबीपी का स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू

गोपेश्वर (चमोली): बदरीनाथ धाम, माणा व नीती घाटी के साथ ही विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा स्थल औली बर्फ से लकदक हो गए हैं। वीकेंड पर बर्फबारी का नजारा नजदीक से देखने के लिए सैकड़ों प्रकृति प्रेमी पर्यटक हिमालय की वादियों में पहुंचे हैं। औली की स्कीइंग स्लोप पर बर्फ जमने के बाद यहां स्कीइंग प्रशिक्षण भी शुरू हो गए हैं।

औली, गौरसों बुग्याल आदि पर्यटन व ट्रैकिंग स्थलों पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा है। बर्फबारी के बाद आइटीबीपी के पर्वतारोहण संस्थान ने औली में स्कीइंग कोर्स शुरू कर दिया हैं। आइटीबीपी का यह उच्च स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान आइटीबीपी व अन्य पुलिस बलों के जवानों व अधिकारियों को स्कीइंग व पर्वतारोहण का प्रशिक्षण देता है। संस्थान के उप सेनानी नितेश शर्मा के अनुसार वर्तमान में संस्थान से स्कीइंग के बेसिक व एडवांस कोर्स के साथ ही आपरेशनल कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। इस बीच गढ़वाल मंडल विकास निगम ने भी स्कीइंग कोर्स शुरू कर दिए हैं। इंटरमीडिएट कोर्स, बेसिक कोर्स व सात दिवसीय कोर्स के लिए प्रशिक्षणार्थी औली पहुंच गए हैं।

जीएमवीएन के मुख्य स्कीइंग प्रशिक्षक कमल किशोर डिमरी के अनुसार अभी छह प्रशिक्षणार्थी औली पहुंचे हैं। जिन्हें बेसिक व सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा सात व 14 दिवसीय कोर्स के लिए भी प्रशिक्षणार्थी निगम से संपर्क कर रहे हैं। इधर बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब-लोकपाल, फूलों की घाटी, उर्गम घाटी, व चिनाप घाटी में ताजे हिमपात के बाद निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments