Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीविष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना स्थल पर भूस्खलन, 8 मजदूर घायल

विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना स्थल पर भूस्खलन, 8 मजदूर घायल

चमोली। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ ब्लॉक के हेलंग क्षेत्र में शनिवार को टीएचडीसी (टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) द्वारा निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट पर भूस्खलन हो गया। इस हादसे में परियोजना कार्य में लगे आठ मजदूर घायल हो गए। हालांकि यहां अलग-अलग हिस्सों 40-50 मजदूर काम कर रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार का उपचार टीएचडीसी चिकित्सालय में किया जा रहा है। दो गंभीर रूप से घायलों को स्वामी विवेकानंद अस्पताल, पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है, जबकि एक व्यक्ति का प्लास्टर पीपलकोटी में ही किया गया। एक अन्य गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर किया गया है।

प्रशासन की ओर से परियोजना स्थल पर सतर्कता बढ़ा दी गई है और निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments