Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवित्त मंत्री ने पेश किया 77 हजार करोड़ का बजट, युवाओं पर...

वित्त मंत्री ने पेश किया 77 हजार करोड़ का बजट, युवाओं पर किया खास फोकस

देहरादून : धामी सरकार बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट प्रस्तुत करेगी। बजट करमुक्त रहने के अलावा किसानों, बागवानों, व्यापारियों के साथ ही महिलाओं, युवाओं, पूर्व सैनिकों व कमजोर वर्गों को नई उम्मीद बंधाता दिखाई देगा। भराड़ीसैंण स्थित विधानभवन में बुधवार को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल नया वार्षिक बजट प्रस्तुत करेंगे।

  • ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र में वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत किया। नए वित्तीय वर्ष के लिए राज्य का बजट 77407.84 करोड़ है।

बजट की खास बातें:

  • बजट 2023 में उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति को 10 करोड़ दिया जाएगा। देने का ऐलान किया है। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का प्रावधान भी किया गया है।
  • बालिका साइकिल योजना जारी रहेगी। इसके लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • मुख्‍यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना को 11 करोड़ रुपए किया गया।
  • एनसीसी कैडेट का जलपान भत्ता बढ़ाया जाएगा। 15 रुपये प्रति प्लेट से बढ़ाकर भत्ता 45 रुपये प्रति प्‍लेट कर दिया गया है।
  • कहा कि इकोसिस्टम बनाया जाएगा, जिससे राज्‍य के युवा नौकरी मांगने के स्‍थान पर नौकरी देंगे। इसके लिए कारगर नीति बनाइ जाएगी।
  • वित्‍त मंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य की योजनाओं द्वारा राज्य के समावेशी विकास पर फोकस किया जाएगा। राज्य को सशक्त बनाने का प्रयास रहेगा। इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन को प्राथमिकता देंगे। पूंजीगत व्यय का 0.5 प्रतिशत जलवायु परिवर्तन सम्बन्धी कार्यों के लिए दिया जाएगा। सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्‍य सरकार द्वारा जी20 आयोजन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments