Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम त्रिवेंद्र रावत चमोली में करेंगे कई विकास कार्यों का लोकार्पण और...

सीएम त्रिवेंद्र रावत चमोली में करेंगे कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

चमोली। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चमोली जिले के दुर्मीताल पहुंच गए है। वे यहां दुर्मी ताल पुननिर्माण की आधार शिला रखेंगे। इसके साथ ही जिले में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनता को सौगात देंगे। इसके साथ ही सीएम जनपद स्तर के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के प्रवास पर हैं। आज जहां सीएम रावत चमोली में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। तो वहीं, इसके बाद जनता से सीधा संवाद भी करेंगे। रात्रि विश्राम तिलवाड़ा में करने के बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार को रुद्रप्रयाग जिले का दौरा करेंगे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments