Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी ने की चमोली हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात;...

सीएम धामी ने की चमोली हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात; आंखे हुई नम

चमोली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चमोली पहुंच गए हैं। भारी सुरक्षा के बीच सीएम धामी में हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के स्वजनों से मुलाकात की। परिजनों से मिलने पर सीएम धामी भी भावुक हो गए। परिजनों ने रोते -बिलखते अपनों को खोने का दुख प्रकट किया।

वहीं सीएम ने परिजनों को सांत्वना दी है। हाथ जोड़े परिवावालों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ढांढस बांधते नजर आए। बता दें कि बुधवार को नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया था। करंट लगने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में 11 लोग झुलस गए थे। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

चमोली हादसे में 16 लोगों की जान चली गई। सिर्फ चार सेकेंड में 16 लोगों की जीवन लीला समाप्त हो गई। इस हादसे के बाद से ही पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। गुरुवार को करंट हादसे पर शोक जताते हुए गोपेश्वर बाजार बंद किया गया है। यहां दुकानों पर ताला लगा है।

घायलों की हालत में हो रहा है सुधार
बुधवार को चमोली में करंट लगने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 11 लोग करंट लगने से झुलस गए थे। घायलों का इलाज जारी है। हादसे में 11 अन्य लोग झुलस गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से छह का एम्स ऋषिकेश और पांच का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर व उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में उपचार चल रहा है। बता दें कि घायलों की हालत में सुधार हो रहा है। गुरुवार को घायलों की तबियत धीरे-धीरे सुधर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments