Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीसीएम धामी ने गोपेश्वर में किया भव्य रोड शो...प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस...

सीएम धामी ने गोपेश्वर में किया भव्य रोड शो…प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां

सीएम धामी का चमोली में रोड शो

गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां नगर में जोरदार रोड शो किया। वह यहां लाभार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाग करेंगे। सीएम धामी गोपेश्वर खेल मैदान में हेलिकॉप्टर से पहुंचे। यहां से वह नगर के तिराहे तक कार से और फिर यहां से रोड शो के साथ पुलिस मैदान में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर नगर के मुख्य तिराहे पर अंकिता हत्याकांड का खुलासा करने, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

इसके बाद प्रदर्शन कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। पुलिस वाहन में बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मंडल की ओर ले जाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments