Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम स्क्यू किए गए लोगों से मिले, रैणी गांव का किया एरियल...

सीएम स्क्यू किए गए लोगों से मिले, रैणी गांव का किया एरियल सर्वे

जोशीमठ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार की सुबह जोशीमठ में आईटीबीपी अस्पताल में जाकर आपदा ग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित निकाले गए लोगों से मिले और उनका हालचाल जाना। वहां से निकलने के बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिन 12 घायलों को रेस्क्यू किया गया है वो आईटीबीपी के इस अस्पताल में भर्ती हैं, सभी ठीक हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों के शरीर में काफी दर्द है, डॉक्टरों का कहना है कि ये धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। जो 360 परिवार पुल के ढहने से जिले से कट गए हैं मैं उनसे संपर्क करने गए। वह ये भी बोले कि, ये रणनीति बनी है कि वहां (टनल) दो मशीनों से काम लिया जा सकता है ताकि जल्दी लोगों को रेस्क्यू किया जा सके।

एरियल सर्वे
टनल के अंदर 30-35 लोगों के फंसे होने की संभावना है, उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम हादसे के एरियल सर्वे के लिए हेलिकॉप्टर से निकले। इसके बाद देहरादून प्रस्थान कर गए। प्रदेश भाजपा ने चमोली जिले में आई आपदा के बाद 13 फरवरी तक अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे आपदा प्रभावित इलाकों में जाकर राहत कार्यों में जुटें। भगत स्वयं रैणी गांव के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में जुटने को कहा है। वह सोमवार को हल्द्वानी से सड़क मार्ग से जोशीमठ के रैणी गांव के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को जोशीमठ के आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर आपदा राहत कार्यों का जायजा लेंगे। साथ ही उन्होंने जिलाध्यक्ष चमोली रघुवीर सिंह बिष्ट व क्षेत्रीय विधायक महेंद्र भट्ट से दूरभाष पर वार्ता कर आपदा राहत कार्यों की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
इस आपदा में आपदा  प्रभावितों की मदद के लिए उनके साथ प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, अजीत नेगी व भाजपा आपदा प्रबंधन विभाग की टीम भी साथ जाएगी। इसमें भाजपा आपदा प्रबंधन विभाग के प्रदेश सह संयोजक कुंवर जपेंद्र सिंह भी उनके साथ जा रहे हैं। वहीं एक टीम खाद्यान्न किट लेकर आपदाग्रस्त क्षेत्र के लिए रवाना हो गई। टीम सभी पीड़ितों तक पहुंचकर उन्हें जरूरी सामान उपलब्ध कराएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments